माइक्रोसॉफ्ट में AI से लिखे जा रहे 30% कोड: कंपनी के CEO सत्या नडेला
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में एक इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा है कि कंपनी में अब लगभग 30% कोड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा लिखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्रोजेक्ट्स में एआई एक तिहाई कोड तैयार कर रहा है। बकौल नडेला, एआई कोडिंग में लगातार बढ़ रहा है और भविष्य में इसका उपयोग और भी बढ़ेगा।