माइकल डेल द्वारा $1,000 से शुरू की गई डेल 36 साल पहले आज ही के दिन हुई थी सूचीबद्ध
डेल 22 जून 1988 को शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध हुई थी और कंपनी ने $30 मिलियन जुटाकर $85 मिलियन का बाज़ार पूंजीकरण हासिल किया था। कंपनी की शुरुआत माइकल डेल ने 19 साल की उम्र में $1,000 से की थी। शुरुआत में कंपनी का नाम 'पीसी लिमिटेड' था जिसे 1988 में बदलकर डेल कंप्यूटर कॉर्प कर दिया गया था।