माइकल वॉन ने की 4 दिन का टेस्ट मैच कराने की मांग, कहा- खिलाड़ी पहले जैसे नहीं खेलते
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है, "मेरे विचार में चार दिन का क्रिकेट शेड्यूल बनाना आसान होगा। हर कोई समझ पाएगा कि मैच हर गुरुवार को शुरू होता है और रविवार को खत्म होता है।" उन्होंने आगे कहा, "आजकल खिलाड़ी जल्दी खेल को जीतने की होड़ में लगे रहते हैं। वह पहले जैसे नहीं खेलते हैं।"