सुनंदा शर्मा ने शो कैंसल किया था, मदद के लिए दलेर ने बिस्तर से उठकर किया परफॉर्म: मीका
मीका सिंह ने बताया है कि उत्तराखंड में पहले सुनंदा शर्मा को परफॉर्म करना था। उन्होंने कहा, "सुनंदा शर्मा को बुक किया था...उन्होंने एक दिन पहले ही शो कैंसल कर दिया...उनकी कोई प्रॉब्लम होगी।" उन्होंने कहा कि कभी-कभी बस मदद की पेशकश करना काफी होता है। मीका ने कहा, "वो (दलेर मेहंदी) मान गए...बिस्तर से उठकर शो पर चले गए।"