मौका मिला तो उद्धव-राज ठाकरे को साथ लाने की कोशिश करूंगा: MNS नेता बाला नंदगांवकर
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता बाला नंदगांवकर ने शुक्रवार को कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई व एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे को एक साथ लाने की कोशिश करेंगे। शिवडी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद नंदगांवकर ने कहा, "मैंने पहले भी ऐसा किया है।"