मीका सिंह को 30 साल पहले उनके बॉडीगार्ड ने किया था रिजेक्ट; कहा था- पहले काम तो शुरू कीजिए
सिंगर मीका सिंह ने कोरियोग्राफर फराह खान के व्लॉग में उन्हें अपने बॉडीगार्ड करतार से मिलवाते हुए बताया, "मैं 30 साल पहले इनसे मिला था। मैंने कहा था कि आप लंबे-चौड़े शरीर वाले हैं क्या आप मेरे बॉडीगार्ड बनेंगे?" मीका ने बताया, "करतार ने कहा था कि 'पहले आप काम शुरू तो कीजिए, आप खुद ही स्ट्रगल कर रहे हैं'।"