मुकेश अंबानी की ₹500 करोड़ की हिस्सेदारी को 17 साल में इस कंपनी ने बनाया ₹9600 करोड़
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) ने एशियन पेंट्स में अपनी बाकी 87 लाख शेयर की हिस्सेदारी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ म्यूचुअल फंड को ₹1,876 करोड़ में बेच दिए हैं। एशियन पेंट्स में हिस्सेदारी बेचने के बाद पूरी डील से आरआईएल को ₹9,580-करोड़ मिले हैं। 2008 में मंदी के बीच अंबानी ने यह शेयर ₹500 करोड़ के निवेश से खरीदे थे।