मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर 2 माह में 30% तक चढ़ा, एक्सपर्ट्स ने बढ़ाया टारगेट प्राइस
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयरों में अप्रैल से लेकर अब तक 30% तक की तेज़ी देखी गई और यह मंगलवार को ₹1,448.60 के स्तर पर खुला। 7 अप्रैल को यह शेयर 52 हफ्ते के सबसे कम ₹1115 के स्तर पर पहुंचा था। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन और बर्नस्टीन ने इसके टारगेट प्राइस में इजाफा किया है।