मुकेश अंबानी की कंपनी से मिला रिपीट ऑर्डर, झुनझुनवाला के दांव वाला शेयर बना रॉकेट
वाटर सप्लाई ऐंड मैनेजमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी वीए टेक वाबाग के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9% से अधिक उछल गए। यह तेज़ी कंपनी को मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड से रिपीट ऑर्डर मिलने के बाद आई है। गौरतलब है, दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का कंपनी पर बड़ा दांव है।