मुकेश अंबानी की रिलायंस को चाहिए ₹25,500 करोड़ का कर्ज़, बैंकों से चल रही बातचीत
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को $3 बिलियन (₹25,500 करोड़) के कर्ज़ की ज़रूरत है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए कंपनी करीब आधा दर्जन बैंकों से बातचीत कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस को अपना वह लोन चुकाना है जिसका भुगतान उसे 2025 तक करना है।