मुकेश अंबानी ने कतर द्वारा आयोजित राजकीय रात्रिभोज में डॉनल्ड ट्रंप से की मुलाकात
कतर द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सम्मान में बुधवार को आयोजित राजकीय रात्रिभोज में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ट्रंप व कतर के अमीर (शासक) शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात की। वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी राजकीय रात्रिभोज में शामिल हुए, हालांकि वह 30 मिनट की देरी से पहुंचे।