मुकेश अंबानी पहुंचे 10 जनपथ, सोनिया गांधी को दिया बेटे की शादी का न्योता: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी गुरुवार को राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे। बकौल रिपोर्ट्स, मुकेश अंबानी ने सोनिया को अपने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण दिया। गौरतलब है, अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी और उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।