मुकेश अंबानी फिर बने भारत के सबसे अमीर शख्स, अदाणी से वापस लिया नंबर-1 का ताज
मुकेश अंबानी फिर से गौतम अदाणी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, $78.8 बिलियन की संपत्ति के साथ अंबानी वैश्विक स्तर पर 25वें स्थान पर हैं जबकि अदाणी ($74.9 बिलियन) 28वें स्थान पर हैं। वहीं, चीन के झांग यिमिंग ($84 बिलियन) एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।