'रामायण' के मेकर्स पर बरसे मुकेश खन्ना, माता सीता के योद्धा अवतार पर जताई नाराजगी
अभिनेता मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाने पर नाराजगी जताई है। अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो साझा कर उन्होंने मेकर्स से सवाल किया कि 'रामायण' की मूल कहानी में बदलाव करना कितना सही है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि रामायण में सीता जी के युद्ध करने का कोई उल्लेख नहीं है।