मैक्सिको के जंगल में मिला माया सभ्यता के अनुरूप बना शहर, मिले पुल व खेल के मैदान
मैक्सिको के जंगलों में शोधकर्ताओं की टीम ने लेजर मैपिंग तकनीक से माया सभ्यता के अनुरूप बना सदियों पुराना एक बड़ा शहर खोजा है। माना जा रहा है कि इसकी स्थापना 150 ईस्वी से पहले हुई होगी और यहां 50,000 लोगों का घर रहा होगा। शोधकर्ताओं को शहर में बड़े पिरामिड, पुल, एम्फीथिएटर और खेल के मैदान मिले हैं।