मैक्सिको की फ्लाइट में बुज़ुर्ग यात्री की बहादुरी से हाईजैकिंग की कोशिश हुई नाकाम
मैक्सिको की एक फ्लाइट में शख्स द्वारा उसे हाईजैक करने की कोशिश को एक बुज़ुर्ग यात्री ने क्रू संग मिलकर नाकाम कर दिया। आरोपी ने एक एयर होस्टेस को बंधक बनाने के बाद विमान को अमेरिका ले जाने की कोशिश की थी। बुज़ुर्ग ने पहले आरोपी को उसके परिवार का हवाला दिया और उसके सरेंडर करने पर उसे पकड़ लिया।