मेक्सिको के मेयर ने मगरमच्छ संग रचाई शादी, गाने-बाजे के साथ निकाली बारात
मेक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर डैनियल गुटिएरेज़ ने 230 साल पुरानी परंपरा के तहत एक मादा मगरमच्छ से शादी की है। इस दौरान मगरमच्छ को सफेद गाउन में सजाया गया व गाने-बाजे संग बारात निकाली गई। यह परंपरा दो समुदायों के बीच शांति और सौहार्द व फसल और बारिश के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए की जाती है।