मेक्सिको में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, 19 लोगों की हुई मौत
मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है और हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय राज्य जकाटेकास में शनिवार को एक बस हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई जिसके बाद बस खाई में जा गिरी। बस सिउदाद जुआरेज़ (चिहुआहुआ) जा रही थी।