मेक्सिकन इन्फ्लुएंसर की लाइवस्ट्रीम के बीच गोली मारकर की गई हत्या, कैमरे में कैद हुई घटना
मेक्सिको में मंगलवार को इन्फ्लुएंसर सीज़र गैस्टलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गैस्टलम एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के बाहर लाइवस्ट्रीम कर रहे थे तभी हेलमेट पहने बाइक सवार 2 हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। मई-2025 में भी एक मेक्सिकन कार्टल बॉस के बेटे से ब्रेकअप करने पर ब्यूटी इन्फ्लुएंसर वलेरिया मारकेज़ की लाइवस्ट्रीम में हत्या की गई थी।