मेकअप का कमाल, लड़की ने खुद को बना लिया अनिल कपूर, वीडियो हुआ वायरल
मेकअप आर्टिस्ट झिलिक प्रमाणिक ने मेकअप के ज़रिए खुद को अभिनेता अनिल कपूर जैसा बना लिया और इसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया। कई यूजर्स उनके हुनर की तारीफ कर रहे जबकि कुछ पूछ रहे हैं कि यह AI तो नहीं है। झिलिक सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या समेत कई हस्तियों का रूप धर चुकी हैं।