मैकडॉनल्ड्स की बिक्री में 2020 के बाद पहली बार आई गिरावट
फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स की बिक्री में 2020 के बाद पहली बार गिरावट दर्ज की गई है। मैकडॉनल्ड्स ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में बिक्री में 1% गिरावट हुई है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि '$5 मील' की बिक्री उम्मीद से अधिक हुई जिसके बाद कंपनी के शेयरों में तेज़ी आई।