मैकडॉनल्ड्स में फ्रेंच फ्राइज़ बनाते दिखे ट्रंप, कहा- हैरिस से 15 मिनट अधिक काम किया
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया में मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट पर फ्रेंच फ्राइज़ बनाते दिखे जिसका वीडियो उन्होंने X पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैंने अब हैरिस से 15 मिनट ज़्यादा काम किया है।" दरअसल, उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा था कि वह अपने कॉलेज के दिनों में मैकडॉनल्ड्स में फ्राइज़ बनाती थीं।