मेकमायट्रिप ने सितंबर तिमाही में कमाया $17.9 मिलियन का शुद्ध लाभ

ट्रैवल प्लैटफॉर्म मेकमायट्रिप ने चालू वित्तवर्ष की सितंबर तिमाही में $17.9 मिलियन शुद्ध लाभ कमाया है जो 1 वर्ष पहले इसी अवधि के दौरान $2 मिलियन था। वहीं, कंपनी का राजस्व (अंतरराष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग मानकों के अनुसार) वित्तवर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में 26.5% बढ़कर $211 मिलियन हो गया जबकि वित्तवर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में यह $168.7 मिलियन था।

Load More