मुख्य अतिथि के न पहुंचने के चलते एशियाई खेलों के ध्वजारोहण में देरी, भारत को करना पड़ा इंतज़ार
नागोया (जापान) में एशियाई खेलों के लिए झंडा फहराने का कार्यक्रम देर से शुरू हुआ जिसके चलते भारत को इंतज़ार करना पड़ा। बकौल रिपोर्ट्स, मुख्य अतिथि के नहीं पहुंचने के कारण देरी हुई। हालांकि, आयोजकों ने किसी एक टीम के साथ कुछ समस्या का हवाला दिया। इसमें भारत समेत यमन, उत्तर कोरिया, फिलीस्तीन और तिमोर लेस्टे को भाग लेना था।