मुख्यमंत्री को कुछ लेना-देना नहीं है: रोहतास व औरंगाबाद में 2 लड़कियों की हत्या पर तेजस्वी
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रोहतास व औरंगाबाद में हुई दो लड़कियों की हत्या को लेकर मंगलवार को X पर लिखा, "बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को कुछ लेना-देना ही नहीं है।" उन्होंने लिखा, "महिलाओं-बेटियों पर सत्ता संरक्षित अत्याचार की कोई सीमा नहीं बची...सरकार की तरफ से कोई संवेदना तक व्यक्त नहीं करता।"