मैगी shrinkflation का शिकार हुई, पैकेट का साइज़ हुआ कम
एनडीटीवी प्रॉफिट ने डिस्ट्रीब्यूटर और कंपनी के बयान के हवाले से बताया है कि बढ़ती लागत के चलते नेस्ले ने मैगी के पैक का वज़न 9% तक घटा दिया है जिससे मैगी 'श्रिंकफ्लेशन' का शिकार हो गई है। ₹7 वाले मैगी पैक का वज़न 35-ग्राम से घटाकर 32-ग्राम, ₹12 वाले का 48-ग्राम, ₹15 वाले का 70-ग्राम कर दिया गया है।