मैगी पकाते समय पैकेट से कीड़े निकलने का किया गया दावा, सामने आया वीडियो
कल्याण (महाराष्ट्र) में मैगी पकाते समय पैकेट से कीड़े निकलने का दावा किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैकेट पर एक्सपायरी डेट फरवरी 2027 थी। एक सोशल मीडिया यूज़र ने वीडियो शेयर कर कहा, "हमने इसे खा लिया होता तो हमारा क्या होता?" कई लोगों ने मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र FDA प्रमुख तुकाराम मुंढे को टैग किया है।