मंगेतर को कमरे पर बुलाकर शख्स ने खाईं सेक्स वर्धक दवाइयां; ओवरडोज़ से हुई मौत
गुरुग्राम (हरियाणा) में पीजी फ्लैट में रहने वाला 29-वर्षीय युवक मृत मिला है और पुलिस को यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाओं के ओवरडोज़ से उसकी मौत होने का शक है। युवक ने अपनी मंगेतर को बुलाया था लेकिन उसके आने से पहले ही हादसा हो गया। कमरे की तलाशी में कुछ दवाइयों के खाली रैपर और हेल्थ सप्लीमेंट्स मिले हैं।