मंगेतर केतन को मारने से पहले प्रेमी चेतन से कैफे में सिया की मुलाकात का वीडियो आया सामने
पुणे (महाराष्ट्र) के केतन अग्रवाल को कथित तौर पर लोहागढ़ किले से धक्का देकर मारने वाली उनकी मंगेतर सिया गोयल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें वह प्रेमी चेतन के साथ कैफे में मिलती दिख रही है। यह वीडियो हत्या से एक दिन पहले का बताया जा रहा है। बकौल पुलिस, सिया ने वहीं हत्या की प्लानिंग की थी।