मंगेतर डबल-डेट कर रही थी, किसी और ने मेसेज कर उसका सच बताया था: अभिनेता किरण गायकवाड़
मराठी ऐक्टर किरण गायकवाड़ ने बताया है कि मंगेतर के धोखा देने के चलते वह डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने 'राजश्री मराठी' से कहा कि एक शख्स ने मेसेज कर मंगेतर की सच्चाई बताई थी और बाद में उन्हें पता चला कि वह डबल-डेट कर रही थी। किरण ने कहा, "कई दिनों तक तनाव में रहा...दवाइयां लेनी पड़ी थीं।"