मंगोलिया में होता है नादाम फेस्टिवल, घुड़दौड़ में शामिल होते हैं 5-12 साल तक के बच्चे
मंगोलिया में प्रतिवर्ष जुलाई में 'नादाम फेस्टिवल' का आयोजन किया जाता है जो तीन बड़े खेलों घुड़दौड़, कुश्ती और तीरंदाज़ी के लिए जाना जाता है। इस त्योहार की खास बात यह है कि घुड़दौड़ में 5-12 साल तक के बच्चे शामिल होते हैं और बिना काठी के घुड़सवारी करते हैं। यहां के घोड़े बचपन से ही खास ट्रेनिंग पाते हैं।