दिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, 2 घायल
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में स्थित जूता फैक्ट्री के बेसमेंट में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को समन भेजकर जांच शुरू कर दी है।