मंगेश यादव एनकाउंटर पर विवाद के बीच यूपी पुलिस ने जारी किया डकैती का नया सीसीटीवी फुटेज
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुए मंगेश यादव एनकाउंटर पर विवाद के बीच यूपी पुलिस ने डकैती का नया सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। यूपी पुलिस ने कहा, "ज्वेलरी शॉप की डकैती में मंगेश यादव सीधे तौर पर शामिल था...हम जाति-धर्म देखकर एनकाउंटर नहीं करते हैं।" हालांकि, पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे हेलमेट पहने हुए दिख रहे हैं।