मंगल के आलू के आकार के हैं 2 चंद्रमा, जापान का MMX मिशन करेगा स्टडी
मंगल ग्रह के 2 चंद्रमा फोबोस और डीमोस आलू जैसे आकार के हैं। वैज्ञानिकों को अब तक इनके बनने की वजह पता नहीं है। जापान का MMX मिशन-2026 दोनों का अध्ययन करेगा और पता लगाने की कोशिश होगी कि ये क्षुद्रग्रह हैं, जिन्हें मंगल ने अपने गुरुत्वाकर्षण से खींच लिया या किसी विशाल टक्कर से निकले मलबे से बने हैं।