मंगल दोष देखकर मंगलवार को चोरी करने वाला गैंग मंगलवार को ही पकड़ा गया
चंडीगढ़ पुलिस ने 'ट्यूज़डे गैंग' का पर्दाफाश कर सरगना सतपाल सिंह समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग सिर्फ मंगलवार को चोरी करता था और चोरी से पहले मकान के वास्तु और मालिक की कुंडली में मंगल दोष देखता था। यह गैंग चोरी के माल का 10% दान कर देता था। पुलिस ने इन्हें मंगलवार को ही गिरफ्तार किया।