मंगलुरु में भारी बारिश के चलते बिजली के खंभे पर चढ़ा अजगर, करंट लगने से हुई मौत

मंगलुरु (कर्नाटक) मंडल के मुख्य वन संरक्षक डॉक्टर वी करिकलन ने बताया है कि मंगलुरु में भारी बारिश के चलते विशालकाय अजगर जंगल से निकलकर बिजली के खंभे पर चढ़ गया जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बकौल करिकलन, सूचना मिलने के बाद बिजली वितरण की कंपनी मेसकॉम के कर्मचारियों ने मृत अजगर को खंभे से नीचे उतारा।

Load More