मंगलुरु में सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले में 30 वर्षों से फरार आरोपी हुआ अरेस्ट
मंगलुरु (कर्नाटक) में हत्या के एक मामले में 30 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मार्च 1995 में एक निर्माणाधीन स्थल पर तैनात सुरक्षा गार्ड की आरोपी समेत 2 लोगों ने हत्या कर दी थी। बकौल पुलिस, दोनों आरोपियों में से एक आरोपी की 8 वर्ष पहले मौत हो गई थी।