मुगल शासन के आखिरी बादशाह हैं अखिलेश यादव: बीजेपी नेता संगीत सोम
यूपी के पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 'मुगल शासन का आखिरी बादशाह' कहा और दावा किया कि अखिलेश अब अपनी ज़िंदगी में कभी भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। संयुक्त हिंदू मोर्चा के एक कार्यक्रम में सोम ने सपा की पीडीए पॉलिटिक्स को 'पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी' कहा है।