मुगलकाल में 'जज़िया' के अलावा देने पड़ते थे और कौनसे टैक्स?
इरफान हबीब की किताब 'द अग्रेरियन सिस्टम और मुगल इंडिया' के मुताबिक, मुगलकाल में खेती से होने वाली आमदनी पर टैक्स लिया जाता था जिसे 'ज़ब्ती' प्रणाली कहते थे। इसके अलावा गैर-मुस्लिम किसानों से 'खराज', मुसलमानों से 'ज़कात', सामान लाने-ले जाने पर 'चुंगी', गैर-मुस्लिमों से 'जज़िया', किसानों से 'अबवाब' और शहर में माल लाने पर 'अक्टू' कर वसूला जाता था।