मेघालय के CM कोनराड संगमा की पत्नी महताब चंदी ने जीता गैंबेग्रे उपचुनाव

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा की पत्नी और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नेता महताब चंदी संगमा ने गैंबेग्रे विधानसभा सीट पर हुआ उपचुनाव जीत लिया है। उन्होंने 12678 वोट ​हासिल किए और पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की भाभी और टीएमसी नेता साधियारानी एम संगमा को 4594 वोटों से हरा दिया। चुनाव में साधियारानी ने 8084 वोट हासिल किए।

Load More