मेघालय के चर्च में लगाया गया 'जय श्रीराम' का नारा, यूट्यूबर के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
मेघालय पुलिस ने ईस्ट खासी हिल्स ज़िले के एक चर्च में जबरन घुसकर वहां 'जय श्रीराम' का नारा लगाकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आकाश सागर नामक यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी सिल्वेस्टर नॉन्गटिंगर के मुताबिक, आकाश सागर ने जान-बूझकर और पूर्व नियोजित तरीके से गैर-ईसाई गीत गाए व नारे लगाए हैं।