मेघालय में मंगलवार को मंत्रिपरिषद में फेरबदल से पहले 8 मंत्रियो ने इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने पदों से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में एनपीपी अम्पारीन लिंगदोह, कॉमिंगोन यम्बोन, रक्कम ए. संगमा और अबू ताहिर मंडल, यूडीपी के पॉल लिंगदोह और किरमेन शायला, एचएसपीडीपी के शकलियार वारजरी और बीजेपी के ए एल हेक शामिल हैं।