मेघालय में जिस जगह पर हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या वहां उनके परिवार ने की पूजा
इंदौर (एमपी) के कारोबारी राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या के 2 महीने बाद उनके परिजन गुरुवार को सोहरा (मेघालय) पहुंचे और उस स्थान पर पूजा की जहां राजा की हत्या हुई थी। राजा के भाई विपिन ने कहा, "हम उस जगह आना चाहते थे, जहां हमारे राजा ने आखिरी सांस ली। किसी भी परिवार को यह दिन न देखना पड़े।"