मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम और बाकी आरोपी एकसाथ ट्रेन से निकले थे: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उनकी पत्नी सोनम और बाकी आरोपी एक साथ ट्रेन से वापस लौटे थे। मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने ही पति को मारने की सुपारी दी थी। सोनम ने यूपी में सरेंडर कर दिया है।