मेघालय में हैं पेड़ की जड़ों से बने अद्भुत 'लिविंग रूट ब्रिज'
मेघालय में पेड़ की जड़ों से बने अद्भुत पुल हैं जिन्हें 'लिविंग रूट ब्रिज' कहा जाता है और ये वहां की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। ये ब्रिज मेघालय की खासी और जयंतिया जनजाति के लोगों द्वारा बनाए गए हैं। चेरापुंजी स्थित डबल डेकर ब्रिज विख्यात हैं जिन्हें देखने दुनियाभर से लोग यहां पहुंचते हैं।