मेघालय से छिन सकती है 'धरती पर सबसे भीगी जगह' की उपाधि
मेघालय के मॉसिनराम से 'धरती पर सबसे भीगी जगह' (सबसे ज़्यादा बारिश वाली जगह) की उपाधि छीनी जा सकती है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में कुरुंग कुमे ज़िले के मुख्यालय कोलोरियांग ने दुनिया में सबसे ज़्यादा बारिश वाली जगह के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। 17 जून 2022 को मॉसिनराम में 24 घंटे में 1003.6 मिमी बारिश हुई थी।