मैच के दौरान बस भोलेनाथ का नाम जप रही थी: भारतीय हॉकी खिलाड़ी ललित की मां
पेरिस ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय की मां ने कहा है कि वह क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान बस भोलेनाथ का नाम जप रही थीं। उन्होंने कहा, "मन में जप रहे थे कि इंडिया जीते। टीम के जीतने पर बहुत खुशी हुई।" भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को शूट-आउट के ज़रिए हराया।