लॉर्ड्स में ओवल इनविंसिबल्स और लंदन स्पिरिट के बीच द हंड्रेड मैच के दौरान एक लोमड़ी मैदान में घुस गई जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोमड़ी कुछ देर तक मैदान में दौड़ती हुई दिखाई दी। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने कमेंट किया, "द हंड्रेड में घटी सबसे दिलचस्प घटना।"