मैच नहीं रुकना चाहिए: भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मैच रद्द करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा, "मैच नहीं रुकना चाहिए।" 4 लॉ छात्रों द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि क्रिकेट को राष्ट्रीय हित, नागरिकों के जीवन और सशस्त्र बलों के बलिदान से ऊपर नहीं रखा जा सकता।