मैच्योरिटी से पहले ही तोड़ दी 5 साल की FD? ब्याज और टैक्स दोनों में लगेगा झटका
5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी को मैच्योरिटी से पहले तोड़ना एक महंगा सौदा हो सकता है। लॉक-इन पीरियड होने के कारण इस एफडी को लोग 4 साल तक नहीं तोड़ सकते। 5वें साल में मैच्योरिटी से पहले इस एफडी को तोड़ने से निवेशकों को तय 7.5% नहीं बल्कि 4% ब्याज ही मिलेगा और टैक्स छूट भी नहीं मिलेगी।